Breaking NewsMumbai

विरार में चार मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत और 9 घायल, कई लोग दबे होने की आशंका

मुंबई: गणेशोत्सव के बीच मुंबई के पास विरार से एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। विरार पूर्व के विजय नगर इलाके में देर रात एक चार मंजिला पुरानी इमारत अचानक ढह गई। इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जन्मदिन समारोह के दौरान हुआ हादसा
स्थानीय पुलिस के अनुसार, गिरी हुई इमारत का नाम रमाबाई बिल्डिंग था। हादसे के वक्त वहां एक परिवार में जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था, जिस वजह से कई मेहमान इमारत में मौजूद थे। अचानक इमारत गिरने से हड़कंप मच गया और चारों ओर अफरातफरी का माहौल हो गया।

20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका
अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय करीब 20–25 लोग मलबे के नीचे दब गए थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। यह हादसा त्योहार के माहौल में मातम बनकर आया, जिससे पूरे इलाके में शोक और डर का माहौल फैल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button