BiharBreaking News

पिता जेल में, अय्याश मां अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार, खाने के लिए भटक रहे मासूम 

बिहार के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलीपुर दलित बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों — सृष्टि, रुद्र और सिद्धार्थ — को बेसहारा छोड़कर पड़ोस के प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चों का पिता राहुल कुमार दास पहले से ही जेल में है, जिसे स्थानीय लोगों के अनुसार महिला ने प्रेमी संग साजिश रचकर फंसाया था।

मां के लापता होने के बाद तीनों मासूम बच्चे खाने-पीने के लिए इधर-उधर भटकते देखे गए, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार ने पुलिस को सूचना दी और सामाजिक स्तर पर एक बैठक आयोजित कर बच्चों की देखभाल के लिए योजनाएं बनाई।

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह ने समाज कल्याण विभाग को सूचित किया। इसके बाद जिला बाल संरक्षण इकाई और जमालपुर थाना प्रशासन सक्रिय हो गया। जमालपुर थाना की एसआई लवली कुमारी ने बच्चों का मेडिकल चेकअप करवाने और आगे की देखभाल सुनिश्चित करने की बात कही है।

इस पूरे मामले में पार्षद राकेश तिवारी, चंदन पासवान, साई शंकर और दीपक कुमार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनका कहना है कि अब इस संकट से जूझ रहे बच्चों को समाज और प्रशासन की मदद की सख्त ज़रूरत है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है। अब देखना यह है कि प्रशासन इन मासूमों को न्याय और संरक्षण कितनी जल्दी और प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button