Breaking NewsUttar Pradesh

खिंजना ग्राम पंचायत में तीन दिवसीय पावन बुद्ध कथा का विधिवत समापन

बाराबंकी/फतेहपुर तहसील/नूर मोहम्मद अल्वी

ग्राम पंचायत खिंजना में आयोजित तीन दिवसीय पावन बुद्ध कथा का आज शांतिपूर्ण वातावरण में विधिवत समापन हुआ। कथा के दौरान गायक कलाकार कुलदीप बौद्ध, अरविन्द चौधरी, पूनम बौद्ध और प्रवीन बौद्ध ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

समापन कार्यक्रम का शुभ समापन बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया की पत्नी श्रद्धा पुनिया ने किया। कार्यक्रम स्थल पर ग्राम पंचायत खिंजना की बौद्ध कमेटी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बौद्ध कमेटी खिंजना के
अध्यक्ष — मोहित कुमार बौद्ध
उपाध्यक्ष — अंकुल बौद्ध
कोषाध्यक्ष — अजय कुमार बौद्ध
सचिव — सुभम कुमार गौतम
सदस्य — प्रमोद कुमार, सत्यवान गौतम

इसके अलावा कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी नींदुरा ब्लॉक अध्यक्ष आमिर अय्यूब किदवई, राजेश कुमार वर्मा, नरेंद्र हिंदुस्तानी तिवारी, उधापुर सेक्टर प्रभारी नूर मोहम्मद अल्वी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद वारिस, देसराज यादव सहित कई सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन के साथ ही क्षेत्र में सौहार्द, शांति और बौद्ध उपदेशों के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button