Breaking NewsCrime NewsJalna

जालना में युवक की नृशंस हत्या, पुराने विवाद में चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के सदर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरु गोविंदसिंगनगर परिसर में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। पुराने विवाद को लेकर एक युवक की धारदार चाकू से वार कर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 फरवरी 2026 की रात करीब 2 बजे नारायण शाला के सामने, गुरु गोविंदसिंगनगर, जालना में शहीद सगीर शेख (उम्र 23 वर्ष) की छाती पर धारदार चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि कलीम शेख (निवासी गुरु गोविंदसिंगनगर, जालना) ने पुराने झगड़े के चलते इस वारदात को अंजाम दिया।

इस मामले में मृतक के भाई शाहरुख शेख सगीर शेख (उम्र 27 वर्ष, पेशा चालक, निवासी मंगलबाजार वली मामू दरगाह, जालना) की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 84/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या की इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button