Breaking NewsBuldhana

लोणार में सड़क चौड़ीकरण के बीच खतरनाक खंभे जस के तस, प्रशासन को सतर्क रहने की चेतावनी

– पूर्व नगरसेवक शामभाऊ राऊत और उपाध्यक्ष आबेद खान

लोणार/फिरदोस खान पठाण

लोणार शहर में जारी सड़क चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण पूर्व नगरसेवक शामभाऊ राऊत ने किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े एक बेहद गंभीर मुद्दे को सामने रखा। सड़कें चौड़ी होने के बावजूद एम.एस.ई.बी. के बिजली खंभे, डीपी तथा टेलीफोन के खंभे अब भी सड़क के बीचों-बीच और किनारों पर खड़े पाए गए।

कई स्थानों पर विद्युत लाइनें और डीपी नागरिकों के घरों के बेहद करीब हैं, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। ऐसी स्थिति में बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता, ऐसा स्पष्ट चेतावनी संदेश शामभाऊ राऊत ने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में होने वाली किसी भी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों पर ही होगी।

इसी दौरान लोणार नगर पालिका के उपाध्यक्ष आबेद खान ने भी नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मांग की कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के साथ-साथ एम.एस.ई.बी. और टेलीफोन के खतरनाक खंभों को तुरंत हटाया जाए। इसके लिए नगर पालिका, एम.एस.ई.बी. और संबंधित विभागों के बीच समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, ऐसा उन्होंने स्पष्ट किया।

समय पर निर्णय नहीं लिए जाने पर प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर दिए गए आश्वासन खोखले साबित होंगे, ऐसा संकेतात्मक इशाराही दिया गया है। अब प्रशासन नागरिकों के जीवन की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा या नहीं, इस पर पूरे लोणार शहर की नजरें टिकी हुई हैं।

इस अवसर पर सामाजिक नेता कैलास भाऊ अंभोरे, तानाजी भाऊ मापारी, अंबादास सरदार और प्रेम सोनवणे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button