AurangabadBreaking News
औरंगाबाद: पिम्प्री अंतूर में 3,448 जन्म-मृत्यु की फर्जी एंट्री, हड़कंप

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
औरंगाबाद जिले के सोयगांव तालुका स्थित पिम्प्री अंतूर गांव में जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। 1 अप्रैल से 2 अगस्त 2025 के बीच यहां 3,448 जन्म और 8 मृत्यु की फर्जी एंट्री दर्ज किए जाने का खुलासा हुआ है।
करीब साढ़े चार हजार की आबादी वाले गांव में इतनी बड़ी संख्या में एंट्री दर्ज होने से प्रशासन में खलबली मच गई है। जांच में सामने आया है कि ‘सीआरएस’ पोर्टल का पासवर्ड अवैध रूप से हासिल कर इन फर्जी एंट्री को अंजाम दिया गया।
राज्य सरकार के निर्देश पर सभी फर्जी एंट्री रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस मामले में सोयगांव पुलिस थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
