AurangabadBreaking News

औरंगाबाद: विधायक संजय केणेकर के कार्यालय में एयरगन मिलने से हड़कंप

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद में भाजपा विधायक संजय केणेकर के कार्यालय में शनिवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। शुरुआत में बैग में पिस्तौल होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि बैग में एयरगन रखी हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने बी.एससी. तृतीय वर्ष में पढ़ रहे रितेश संतोष होळकर (उम्र 21 वर्ष) को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रितेश नौकरी के लिए सिफारिश पत्र लेने विधायक के कार्यालय आया था। इसी दौरान उसकी बैग कार्यालय में ही रह गई, जिसे बाद में कर्मचारियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बैग में रखी वस्तु एयरगन होने की पुष्टि की। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button