Breaking NewsVidharbh
वरुड–आष्टी मार्ग पर बस-ऑटो की भीषण टक्कर, 6 की मौके पर मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

अमरावती/प्रतिनिधि
विदर्भ के अमरावती जिले में वरुड–आष्टी मार्ग पर राजुरा बाजार के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिवाई कंपनी की बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में कक्षा 10वीं का एक छात्र भी शामिल बताया जा रहा है। इस हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बस चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
