Breaking NewsJalna

प्रभाग आठ में नगरसेवक एक्शन मोड में: दुर्गेश काठोठीवाले व दिनेश भगत की पहल से स्वच्छता, जलापूर्ति व विकास कार्यों को रफ्तार

जालना/कादरी हुसैन 

जालना शहर के प्रभाग क्रमांक आठ में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता और जलापूर्ति को लेकर नगरसेवकों की सक्रियता देखने को मिल रही है। नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले एवं दिनेश भगत आज सुबह एक्शन मोड में नजर आए। दोनों नगरसेवकों ने नगर पालिका के स्वच्छता अधिकारी-कर्मचारियों तथा महानगरपालिका के अभियंताओं के साथ मिलकर प्रभाग में व्यापक साफ-सफाई अभियान की शुरुआत करवाई।

इस दौरान प्रभाग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया गया। दरगाह बेस के पास लंबे समय से बंद पड़ी नाली की समस्या पर तत्काल ध्यान देते हुए महानगरपालिका के अभियंता सैयद साउद ने मौके पर ही नाली में पाइप डालकर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं, कादरबाद (झेंडा) चौक पर सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए वहां गट्टू (पेवर ब्लॉक) डालने का भी तत्काल वादा किया गया। नगरसेवकों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास और मरम्मत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी कार्य तय समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान पानी की सप्लाई को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। नगरसेवकों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रभाग आठ में नागरिकों को स्वच्छ, शुद्ध और समय पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। पानी की पाइपलाइन में लीकेज, गंदा पानी आने की शिकायतों और अनियमित जलापूर्ति पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। साथ ही जलापूर्ति व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले और दिनेश भगत ने कहा कि प्रभाग आठ की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वच्छता, जलनिकासी, सड़क और जलापूर्ति जैसी आवश्यक सेवाओं को लेकर लगातार फॉलो-अप किया जाएगा, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

नगरसेवकों की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में संतोष का माहौल है और लोगों ने जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की खुले तौर पर सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button