रमज़ान के दौरान देर रात तक दुकानें खुली रखने की अनुमति को लेकर ज्ञापन

जालना/कादरी हुसैन
पवित्र रमज़ान महीने की पृष्ठभूमि में देर रात तक दुकानें खुली रखने की अनुमति दिए जाने के संबंध में Federation of Maharashtra Muslims की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि रमज़ान के महीने में मुस्लिम समुदाय रोज़ा रखता है और रात में “तरावीह” नमाज़ लगभग 10:30 से 11:00 बजे तक अदा की जाती है। सहरी के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी मुख्यतः रात के समय होती है। इसलिए रमज़ान अवधि के दौरान दुकानों को देर रात तक खुला रखने की अनुमति देने की मांग की गई।
जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से बनाए रखने के लिए प्रशासन की सराहना की गई तथा पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।
इस अवसर पर श्री नोपानी ने कहा कि अनावश्यक सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन दी गई रियायतों का दुरुपयोग न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
शिष्टमंडल में मौलाना सुहैल नदवी, अब्दुल मजीब, वाजेद खान पठान, शेख माजिद, एडवोकेट अशफाक, आसिफ अंसारी, सैय्यद शाकीर, मुफ्ती नुमान नदवी, शेख इस्माइल, सर अहमद नूर कुरैशी, अता बख्शी सर, जुनैद भाई और असलम खान उपस्थित थे।
