Breaking NewsJalna
भोकरदन : 8 वर्षीय माहिरा जावेद शेख ने रखा पहला रोज़ा, परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल

भोकरदन/करीम लाला
भोकरदन शहर की 8 वर्षीय माहिरा जावेद शेख ने रमज़ान के पाक महीने में अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ा दी। कम उम्र में इतनी बड़ी इबादत अदा करना सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बन गया है।
परिजनों ने बताया कि माहिरा ने पूरे जोश, सब्र और खुशी के साथ रोज़ा मुकम्मल किया। दिनभर उसने इबादत और दुआओं में वक्त गुजारा। इफ्तार के समय घर में खास दुआ का आयोजन किया गया, जहां परिवार के सभी सदस्यों ने उसकी हौसला अफज़ाई की और उसे दुआओं से नवाज़ा।
मोहल्ले के लोगों ने भी माहिरा को मुबारकबाद दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इतनी छोटी उम्र में दीन के प्रति उसका लगाव देख हर कोई भावुक और खुश नजर आया।
माहिरा की इस पहल को सब्र, लगन और धार्मिक संस्कारों की सुंदर मिसाल माना जा रहा है।
