Breaking NewsJalna

भोकरदन : 10 वर्षीय इब्राहिम रहीम कादरी ने रखा पहला रोज़ा, परिवार और मोहल्ले में खुशी की लहर

भोकरदन/करीम लाला 

भोकरदन शहर के 10 वर्षीय इब्राहिम रहीम कादरी ने रमज़ान के पवित्र महीने में अपना पहला रोज़ा रखकर परिवार और मोहल्ले का नाम रोशन किया है। कम उम्र में इबादत के प्रति उनकी लगन और धार्मिक भावना की सभी ने सराहना की।

परिजनों ने बताया कि इब्राहिम ने पूरे सब्र, अनुशासन और उत्साह के साथ रोज़ा मुकम्मल किया। दिनभर उन्होंने नमाज़ और दुआओं में समय बिताया। इफ्तार के अवसर पर घर में विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जहां परिवार के सदस्यों ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मोहल्ले के लोगों ने भी इब्राहिम की हौसला अफज़ाई करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं। छोटी उम्र में दीन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सभी ने प्रेरणादायक बताया।

इब्राहिम का यह पहला रोज़ा न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का क्षण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button