Breaking NewsMaharashtraPoliticsPune
अजीत पवार के मृतदेह का पोस्टमार्टम शुरू होते ही केंद्र पर हो रही थी हलचल, रोहित पवार का गंभीर आरोप

बारामती/प्रतिनिधि
बारामती में अजीत पवार के मृतदेह का पोस्टमार्टम शुरू होते ही केंद्र स्तर पर हलचल तेज हो गई। इस दौरान विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि डीएसआर कंपनी को बचाने के लिए केंद्र सरकार में गतिविधियां शुरू की गईं।
रोहित पवार ने कहा कि हादसे के दिन दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर दिए गए प्रारंभिक रिपोर्ट में नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की ओर से किसी भी गंभीर त्रुटि से इनकार किया गया था। हालांकि बाद में हुई विशेष जांच में विमान की उड़ान अनुमति, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन में कई गंभीर खामियां सामने आईं।
उन्होंने इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा।
