Breaking NewsKannad

कन्नड़ में ‘मुख्यमंत्री बळीराजा शेत/पाणंद रस्ते योजना’ को प्रभावी बनाने के लिए अहम बैठक

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में आज ‘मुख्यमंत्री बळीराजा शेत/पाणंद रस्ते योजना’ को प्रभावी रूप से लागू करने तथा उसे गांव-गांव में गतिमान और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कहा गया कि किसानों के खेत तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना समय की मांग है। विशेषकर बरसात के मौसम में आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों, कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में आने वाली समस्याओं तथा आपातकालीन परिस्थितियों में होने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए यह योजना अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यप्रणाली को और अधिक सरल, सुगम तथा समयबद्ध बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। गांववार प्राथमिकता तय करने, तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने, निधि नियोजन तथा कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए।

बैठक में यह भी संकल्प दोहराया गया कि बळीराजा (किसान) के परिश्रम को उचित सम्मान देते हुए खेतों तक मजबूत सड़कों का निर्माण कर विकास की राह को सुदृढ़ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button