जालना में होली महोत्सव एवं फाग गायन समारोह उल्लासपूर्वक सम्पन्न
“होली में लाल नंदलाल दिखे, अति गुलाल शोभित भाल दिखे” — दुर्गेश काठोठीवाले

जालना/कादरी हुसैन
स्वर्गीय बड़े पहलवान (किशनलाल) काठोठीवाले एवं श्री कोर भजन मंडल सांस्कृतिक साहित्यिक क्रीड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी होली पर्व के अवसर पर होली महोत्सव एवं फाग गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार, 1 मार्च 2026 को रात्रि 9 बजे स्व. बड़े पहलवान (किशनलाल) स्मृति द्वार, संत गाडगे बाबा चौक, कादराबाद, जालना में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के पूजन-अर्चन से किया गया। इस अवसर पर विधायक अर्जुनराव खोतकर, जिला संपर्क प्रमुख भास्करराव अंबेकर, पंडित दादा भुतेकर, नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले, रमेश, दिनेश भगत, कमलेश खरे, रोहित भुरेवाल, कपिल भुरेवाल, संतोष माधोवाले, विजय चौधरी, अश्विन अंबेकर, सुनील खरे, विनोद यादव, नितीन जागंडे, कपिल चौधरी, प्रभु जागंडे, गजेंद्र जागंडे, उमेश विजयसेनानी, भैयालाल कडपे, कुंदनलाल काठोठीवाले, मंगलचंद काठोठीवाले, धनराज बटावाले, सुरेश बटावाले, बजरंग राजपूत, उमेश भुरेवाल, बंसीलाल बगीनवाल, जीवन काठोठीवाले सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में श्री अखिलेश भजन मंडल, श्री हर भजन मंडल, श्री गुल भजन मंडल तथा श्री कोर भजन मंडल के कलाकारों ने वीर रस से ओत-प्रोत फाग गायन प्रस्तुत किया। इस वर्ष कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि परंपरागत गुलाल के स्थान पर पुष्पवर्षा कर होली का उत्सव मनाया गया। फाग गायन के माध्यम से होली से संबंधित भजन, पूर्वजों द्वारा रचित पारंपरिक गीत, महाभारत, रामायण तथा वेद-पुराणों के दोहे एवं स्तुतियाँ प्रस्तुत कर भक्तिमय वातावरण का सृजन किया गया।
इस अवसर पर अहिर नवयुवक संघ के अध्यक्ष अक्षय गौरक्षक, सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष धन्नुलाल झाडीवाले सहित समाज के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर उत्सव को सफल बनाया।
होली महोत्सव के दौरान श्री कोर भजन मंडल, अखिलेश भजन मंडल, श्री गुल भजन मंडल एवं श्री हर भजन मंडल, जालना का सम्मान नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश जागंडे, सुनील भगत, सतपाल खाकीवाले, हरेश मेघावाले, योगेश देवावाले, रूपेश भगत, सोनू नंद, जीवन भगत, विक्की विजयसेनानी, अर्जुन फत्तेलष्करी, राहुल नारियलवाले सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन नगरसेवक दिनेश भगत द्वारा किया गया। समारोह पूर्णतः उल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
