Breaking NewsJalnaPolitics

डॉ. कल्याण काले दुबई दौरे पर सुरक्षित, अफवाहों को लेकर PA का स्पष्टीकरण

जालना/कादरी हुसैन

दुबई: जालना से सांसद डॉ. कल्याण काले इन दिनों अपने परिवार के साथ पूर्व-नियोजित निजी दौरे पर दुबई में हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर फैल रही विभिन्न अफवाहों के बीच उनके कार्यालय की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

सांसद के निजी सहायक (PA) प्रवीण थले ने स्पष्ट किया कि डॉ. काले पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं तथा उनका नियमित संपर्क कार्यालय और स्थानीय पदाधिकारियों से बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

प्रवीण थले ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों से अपील की कि वे अपुष्ट खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल सांसद कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दौरा पूर्व-निर्धारित कार्यक्रम के तहत है और निर्धारित समयानुसार सांसद की वापसी होगी।

सांसद कार्यालय ने यह भी कहा कि जनता के हितों से जुड़े सभी आवश्यक कार्य नियमानुसार जारी हैं और किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button