Breaking NewsUttar Pradesh

बाराबंकी में ट्रेन से बाल-बाल बचा युवक, मोटरसाइकिल दो टुकड़ों में बंटी

बाराबंकी/नूर मोहम्मद अल्वी 

बाराबंकी जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब बंकी रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक की मोटरसाइकिल ट्रेन की चपेट में आ गई। लेकिन समय रहते युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना में युवक को कोई चोट नहीं आई, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह दो हिस्सों में बंट गई

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब लखनऊ से बाराबंकी आ रही यात्री ट्रेन क्रॉसिंग के पास पहुंची थी। युवक रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजरने का प्रयास कर रहा था कि तभी यह हादसा घटित हुआ।

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन से सुरक्षा के लिए गेट या बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे खतरनाक हादसे रोके जा सकें। यह घटना बाराबंकी में रेलवे क्रॉसिंग की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button