AurangabadBreaking News

औरंगाबाद: समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन मजदूरों की मौत

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

समृद्धि महामार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। लोहे की सरियों से भरा तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे बिजली के खंभे पर काम कर रहे मजदूरों से टकरा गया। इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतकों की पहचान गणेश कसारे, राहुल गिरी और विश्वेश्वर विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वहीं शैलेंद्र रॉय और राम पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका शहर के मेडिकवर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, घायल मजदूरों को अपने साथियों की मौत की जानकारी अस्पताल में इलाज के बाद मिली। इसके बाद घायल मजदूर शैलेंद्र रॉय के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया है कि समृद्धि महामार्ग पर बिजली के खंभों की मरम्मत और संबंधित कार्य मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रा कंपनी के ठेकेदार के जिम्मे था। आरोप है कि मजदूरों को काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपायों के बारे में न तो जानकारी दी गई थी और न ही उन्हें सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इसी कारण पुलिस ने ट्रक चालक के साथ-साथ कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

खाना खाते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, दोपहर के समय मजदूरों ने भोजन के लिए काम रोक दिया था और एक ट्रक की छाया में बैठकर खाना खा रहे थे। उसी दौरान मुंबई की ओर लोहे की सरियां लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक वहां आकर मजदूरों से टकरा गया।

इस भीषण टक्कर में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (घाटी अस्पताल) ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जिस कंपनी को टूटे हुए लोहे के पुल और उसके खंभों की मरम्मत का काम दिया गया था, उसने मजदूरों को आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई थीं। इसी लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने ट्रक चालक के साथ-साथ कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ भी मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button