समीर साजिद बिल्डर व अन्य के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग, AIMIM ने कन्नड़ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

कन्नड़/अशरफ़ अली
औरंगाबाद महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता समीर साजिद बिल्डर तथा कुछ नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए कथित झूठे आपराधिक मामलों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर एआईएमआईएम (AIMIM) पार्टी की ओर से कन्नड़ में आंदोलनात्मक कदम उठाया गया।
12 मार्च 2026 को एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कन्नड़ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि समीर साजिद बिल्डर सहित अन्य नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें तुरंत वापस लिया जाए।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि औरंगाबाद महानगरपालिका के विरोधी पक्ष नेता समीर साजिद बिल्डर तथा कुछ नगरसेवकों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना के चलते झूठे फौजदारी मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है और इससे जनप्रतिनिधियों के कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न हो रही है।
एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं तो इन मामलों को तत्काल वापस लिया जाए।
इस अवसर पर एआईएमआईएम कन्नड़ तालुका घाटमाथा अध्यक्ष नासेर पटेल के नेतृत्व में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें रईस पवार, आबेद पिंजारी, सय्यद अहमद, माणिक पटेल, सलीम पटेल, नशीर पटेल, आजिम (कालु) पटेल, एजाज मौलाना, फेरोज पटेल, आसिफ पटेल, शेख साहद, नाजिम पठाण सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
ज्ञापन सौंपते समय कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले में न्यायसंगत कार्रवाई करने की मांग की और कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों को जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए।
