Breaking NewsJalna

8 साल के अल्फैज फहीम बेग ने रखा पहला रोज़ा, परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल

जालना/कादरी हुसैन

पवित्र रमजान माह में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में जुटे हैं, वहीं छोटे बच्चे भी पूरे उत्साह के साथ रोज़ा रखकर धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जालना शहर के मालीपुरा, कदीम जालना निवासी 8 वर्षीय अल्फैज फहीम बेग ने अपने जीवन का पहला रोज़ा रखा।

अल्फैज के पहले रोज़े के अवसर पर परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिवार के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों ने अल्फैज को दुआएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रमजान के पाक महीने में छोटे बच्चों द्वारा रोज़ा रखने की परंपरा समाज में धार्मिक संस्कार और अनुशासन का प्रतीक मानी जाती है। अल्फैज के पहले रोज़े के मौके पर परिवार ने अल्लाह से दुआ की कि वह उसे हमेशा सेहत, कामयाबी और नेक रास्ते पर चलने की तौफीक अता फरमाए।

मोहल्ले के लोगों ने भी अल्फैज को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में रोज़ा रखना काबिल-ए-तारीफ है और यह बच्चों में धार्मिक शिक्षा व संस्कार का अच्छा उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button