Breaking NewsJalna

जालना महानगरपालिका में समितियों का चयन सम्पन्न

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर महानगरपालिका की विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों के सभापति और उपसभापति के चयन के लिए आज 17 मार्च 2026 को विशेष बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिलाधिकारी तथा पीठासीन अधिकारी श्री रमेश मिसाळ की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस प्रक्रिया में महानगरपालिका की सभी 6 प्रमुख समितियों के पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।

महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम 1949 के प्रावधानों के अनुसार सुबह 11 बजे से महानगरपालिका के नए सभागार में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

चयनित पदाधिकारियों की सूची :
महानगरपालिका की सबसे महत्वपूर्ण मानी जाने वाली स्थायी समिति के सभापति पद पर अशोक उर्फ लक्ष्मीकांत मनोहर पांगारकर का चयन किया गया है। अन्य समितियों की संरचना इस प्रकार है —

1)महिला एवं बाल कल्याण समिति
सभापति – सौ. संध्या संजय देठे

2) महिला एवं बाल कल्याण समिति
उपसभापति – सौ. पदमा अजित मानधनी

3)स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति
सभापति – कपिल श्रावण भुरेवाल

4)स्वच्छता एवं स्वास्थ्य समिति
उपसभापति – सौ. अनामिका विजय पांगारकर

5)जल आपूर्ति एवं जल निकासी समिति
सभापति – सौ. पूनम राजेश स्वामी

6)जल आपूर्ति एवं जल निकासी समिति
उपसभापति – अॅड. भगवान मारोती चांदोडे

7)शिक्षा एवं विद्युत समिति
सभापति – सौ. भाग्यश्री सुजितकुमार जोगस

8)शिक्षा एवं विद्युत समिति
उपसभापति – सौ. वर्षा वैजिनाथ राऊत

9)निर्माण समिति
सभापति – सौ. माया मनोजकुमार जोशी

10) निर्माण समिति
उपसभापति – सौ. ऐश्वर्या अशोक आडेकर

नगर सचिव तथा सहायक आयुक्त अपर्णा जाधव की देखरेख में यह चयन प्रक्रिया अत्यंत अनुशासित तरीके से सम्पन्न हुई। 12 मार्च को नामांकन पत्र वितरित किए गए थे, जबकि आज 17 मार्च को प्रत्यक्ष सभा आयोजित कर जांच प्रक्रिया के बाद आधिकारिक रूप से चयन की घोषणा की गई।

इस अवसर पर नवनियुक्त सभापतियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शहर के विकास कार्यों को गति देना, जल आपूर्ति को सुचारु बनाना और स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता देना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button