Breaking NewsJalnaPolitics

प्रभाग 8 में विकास कार्य शुरू कराने पर दुर्गेश भैया कठोठीवाले का नागरिकों ने किया सत्कार; जनता के बीच हर समय उपलब्ध रहने वाले जनसेवक की हो रही सराहना

अन्य नगरसेवकों की निष्क्रियता पर नागरिकों में नाराजगी; प्रभाग 8 में सीमेंट रोड, भूमिगत नालियों और पानी की पाइपलाइन का काम शुरू

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के प्रभाग क्रमांक 8 में विकास कार्यों को गति देते हुए नगरसेवक दुर्गेश भैया कठोठीवाले ने नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया है। प्रभाग में सीमेंट कंक्रीट सड़कों, भूमिगत नालियों (ड्रेनेज) तथा पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है। इन विकास कार्यों की शुरुआत होने पर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी के अवसर पर प्रभाग के नागरिकों की ओर से दुर्गेश भैया कठोठीवाले का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर फेरोज बागवान, सत्तार बागवान, जलील काजी, अशफाक पटेल और जावेद बागवान सहित क्षेत्र के नागरिकों ने दुर्गेश भैया के कार्यों की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, दुर्गेश भैया कठोठीवाले केवल विकास कार्यों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि वे आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान कराने के लिए हर समय उपलब्ध रहते हैं। प्रभाग के किसी भी नागरिक को आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं। लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनका समाधान कराने का प्रयास करना उनकी कार्यशैली की विशेषता बन गई है।

क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है, दुर्गेश भैया बिना किसी भेदभाव के उपलब्ध रहते हैं। इसी वजह से उन्होंने आम नागरिकों के बीच एक सक्रिय और जनहित के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

वहीं, प्रभाग के अन्य नगरसेवकों की ओर से अपेक्षित विकास कार्य और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता दिखाई नहीं देने पर नागरिकों में नाराजगी व्यक्त की जा रही है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों से केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे कार्यकाल में जनता के बीच रहकर काम करने की अपेक्षा होती है। प्रभाग 8 में दुर्गेश भैया की सक्रियता को नागरिक अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक उदाहरण मान रहे हैं।

नागरिकों ने उम्मीद जताई कि दुर्गेश भैया इसी तरह प्रभाग के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे तथा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े शेष कार्य भी जल्द पूरे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button