AurangabadBreaking News

औरंगाबाद में बेमौसम बारिश की दस्तक, गरज-चमक के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

शहर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गरज-चमक के साथ बेमौसम बारिश शुरू हो गई। शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद आसमान में बिजली की तेज कड़कड़ाहट के बीच बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन कई जगहों पर असुविधा भी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। शुरुआत में हल्की बारिश हुई, लेकिन बाद में कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश ने जोर पकड़ा।

शहर के वाळूज, झाल्टा, सांवगी और दौलताबाद जैसे इलाकों में भी अच्छी बारिश होने की खबर है। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को कामकाज के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। किसानों के लिए यह बारिश जहां कुछ हद तक फायदेमंद हो सकती है, वहीं तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से सतर्क रहने की जरूरत बताई गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button