AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद में सनसनीखेज वारदात: टेम्पो चालक पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने काटा गुप्तांग

औरंगाबाद/प्रतिनिधि

जिले में एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक टेम्पो चालक पर हमला कर अज्ञात बदमाशों ने उसका गुप्तांग काट दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुर-लासूर मार्ग स्थित शिंदेवाडी फाटा पर यह घटना सोमवार देर रात करीब 7:30 बजे हुई। पीड़ित युवक की पहचान सीताराम आळंकर के रूप में हुई है, जो अपने छोटे हाथी (टेम्पो) वाहन से कहीं जा रहा था।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पीछे से आए एक कार में सवार 6 से 7 अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसके गुप्तांग पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भारी खलबली मच गई है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। साथ ही घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button