Breaking NewsCrime NewsJalna

समृद्धि महामार्ग पर डीजल चोरी करने वाले आरोपी को स्कॉर्पियो वाहन सहित गिरफ्तार कर 3 मामलों का खुलासा; 7,00,000 रुपये का माल जब्त

स्थानीय अपराध शाखा, जालना की कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन

दिनांक 24/03/2026 को फरियादी धर्मेंद्र कुमार चंद्राकार, उम्र 35 वर्ष, व्यवसाय ड्राइवर, निवासी धुपसिडी थाना उथई जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23/03/2026 को वह छत्तीसगढ़ से अपने ट्रक में स्पंज भरकर जालना के लिए निकले थे। दिनांक 24/03/2026 की सुबह करीब 05:00 बजे गुंडेवाडी के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक उन्हें नींद आने के कारण वह ट्रक खड़ा कर सो गए। उसी दौरान टंकी की तरफ से आवाज आने पर उन्होंने देखा कि अज्ञात व्यक्ति उनके ट्रक से 200 लीटर डीजल चोरी कर स्कॉर्पियो वाहन से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस थाना चंदनझिरा में अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

उक्त अपराध के खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल के निर्देशानुसार स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव व उनकी टीम को कार्रवाई के आदेश दिए गए।

जांच के दौरान सूचना मिली कि यह अपराध संतोष अंबादास वाघमारे निवासी हरफळा, तहसील जाफराबाद, जिला जालना ने अपने साथियों के साथ मिलकर किया है। आरोपी की तलाश करते हुए उसे देऊलगांव उगले, तहसील जाफराबाद से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके आधार पर उसके पास से अपराध में प्रयुक्त महिंद्रा कंपनी की स्कॉर्पियो (क्रमांक MH 45 AL 9797) जिसकी कीमत लगभग 7,00,000 रुपये है, जब्त की गई।

आगे की पूछताछ में आरोपी ने डीजल चोरी के अन्य मामलों में भी संलिप्तता स्वीकार की, जिनमें: पुलिस थाना चंदनझिरा अपराध क्रमांक 671/2025 धारा 303(2), पुलिस थाना तालुका जालना अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 303(2)
आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु जब्त माल सहित पुलिस थाना चंदनझिरा में प्रस्तुत किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन स्वाममल, उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ, रामप्रसाद पव्हरे, प्रभाकर वाघ, रमेश राठोड़, इरशाद पटेल, संदीप चिंचोले, सुधीर वाघमारे, सतीश श्रीवास, रमेश काले, धीरज भोसले तथा जाफराबाद पुलिस थाना के प्रभाकर डोईफोडे, विजय जाधव, ज्ञानेश्वर सुरुसे, प्रवीण खर्डे आदि की टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button