जालना दहल उठा! नूतन वसाहत में गुंडों पर पुलिस का ‘एक्शन शो’, भर सड़क निकाला जुलूस
जिन हाथों से चाकू चला, उन्हीं हाथों में हथकड़ी डालकर सड़कों पर घुमाया!

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर में अब गुंडागर्दी को कोई जगह नहीं है, यह कदीम जालना पुलिस ने सड़कों पर उतरकर साबित कर दिया है। नूतन वसाहत इलाके में दहशत फैलाने वाले शातिर गुंडों के खिलाफ पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की कि पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है।
“जिन हाथों से चाकू चला, उन्हीं हाथों में हथकड़ी डालकर सड़कों पर घुमाया!” — यह सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि अपराधियों के लिए पुलिस की खुली चेतावनी है।
⚡ क्या हुआ था मामला?
करीब आठ दिन पहले कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष शेख इब्राहिम पर जानलेवा चाकू हमला हुआ था। इस घटना से पूरे जालना शहर में डर का माहौल बन गया था और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।
इस हमले के मुख्य आरोपी — मुन्ना बशीर खान और बबलू बशीर खान — पुलिस के रडार पर थे। आखिरकार कदीम जालना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
⚡ पुलिस की धाकड़ कार्रवाई
सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
कल शाम आरोपियों की धिंड निकाली गई थी, जिसमें उन्हें नूतन वसाहत इलाके की सड़कों पर घुमाया गया।
जिन गलियों में उन्होंने दहशत फैलाई थी, आज वहीं वे सिर झुकाकर चलते नजर आए।
हाथों में रस्सी, चेहरे पर डर और जुबान पर कबूलनामा — “हम गुन्हेगार हैं”
यह दृश्य देखकर नागरिकों ने राहत की सांस ली।
⚡ गुंडों के लिए साफ संदेश
इस कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है—
“कानून का सम्मान करो, वरना पुलिस का असली रूप सड़क पर दिखेगा!”
⚡ नागरिकों ने किया स्वागत
इस ‘रियल एक्शन’ के बाद शहर में संतोष का माहौल है। नागरिकों ने पुलिस की इस सख्त और साहसी कार्रवाई का खुलकर स्वागत किया है। शहर में फिर से सुरक्षा का भरोसा लौटता दिख रहा है।
⚡ अब बड़ा सवाल…
क्या यह कार्रवाई सिर्फ एक घटना तक सीमित रहेगी, या जालना में आगे भी ऐसे ही गुंडों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी?
जालना पुलिस का यह ‘स्ट्रीट जस्टिस’ अंदाज अपराधियों के लिए सीधा इशारा है — अब अगला नंबर किसका?
