Breaking NewsJalna

जालना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल — अंजली शर्मा बनीं नई मनपा आयुक्त, कृष्णकांत कनवारिया बने जि.प. CEO

जालना/कादरी हुसैन

महाराष्ट्र शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 2 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के अनुसार जालना जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

शासन ने अंजली शर्मा को जालना महानगरपालिका का नया आयुक्त नियुक्त किया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से मनपा के प्रभारी आयुक्त अशिमा मित्तल से कार्यभार ग्रहण करें।

वहीं दूसरी ओर, कृष्णकांत कनवारिया को जिला परिषद जालना का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। वे मिन्नू पी.एम. का स्थान लेंगे।

आदेशानुसार, मिन्नू पी.एम. का तबादला जिला परिषद छत्रपति संभाजीनगर के CEO पद पर किया गया है, जहां वे पूर्व में कार्यरत अधिकारी का स्थान संभालेंगी।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने वर्तमान पद का कार्यभार नियमानुसार हस्तांतरित कर तत्काल नए पद पर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही Supremo प्रणाली में जॉइनिंग अपडेट करने, ई-ऑफिस और e-HRMS के उपयोग को बढ़ाने तथा गोपनीय प्रतिवेदन समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव को जालना जिले के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले समय में प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button