कन्नड में ईद मिलन समारोह: भाईचारे और एकता की मिसाल, गांधी भवन में हुआ भव्य आयोजन

कन्नड/अशरफ़ अली
दिनांक 5 अप्रैल 2026 को गांधी भवन में जमात-ए-इस्लामी हिंद, कन्नड की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का एक शानदार उदाहरण बना।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और विभिन्न समुदायों के बीच आपसी समझ और विश्वास मजबूत होता है। ईद मिलन जैसे कार्यक्रम न केवल खुशियां साझा करने का अवसर देते हैं, बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ने का भी कार्य करते हैं।

आयोजकों ने अपील की कि भविष्य में जब भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, तब सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में इसमें भाग लें। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, शांति और सौहार्द बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर समाज में भाईचारा, शांति और प्रगति को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
