इंजीनियर वाजिद कादरी साहब की अध्यक्षता में भोकरदन में सद्भावना ईद मिलन कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न

जालना/कादरी हुसैन
रमजान ईद के पावन अवसर पर जमात-ए-इस्लामी हिन्द, भोकरदन की ओर से आयोजित सर्वधर्मीय सद्भावना ईद मिलन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह, उल्लास और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर वाजिद कादरी साहब ने की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मा. खा. रावसाहेब दानवे, जमात-ए-इस्लामी हिन्द जालना के अध्यक्ष सय्यद शाकेर साहब, मराठा सेवा संघ के बबन जंजाल साहब सहित विभिन्न धर्मों के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व खासदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी शुभकामनाएं प्रकट कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने जातीय सद्भाव, प्रेम, बंधुत्व और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। मुफ्ती मोइज साहब द्वारा पवित्र कुरआन का पाठ किया गया, जिसका मराठी अनुवाद अ. शफीक द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावना अ. कुद्दूस ने रखी।
मान्यवरों के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने शीरखुर्मा एवं अल्पाहार का आनंद लेते हुए आपसी सौहार्द और अपनत्व का अनुभव किया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन जमात-ए-इस्लामी हिन्द, भोकरदन के सभी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संभव हो सका। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद अशफाक ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सय्यद अशफाक ने किया।
यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और परस्पर सम्मान का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ।
