Breaking NewsCrime NewsJalna

भोकरदन नाका क्षेत्र में बदमाशों का आतंक! गाड़ी टकराने के मामूली विवाद में दो लोगों पर जानलेवा हमला

दो लोग गंभीर घायल दोनों का जालना जिला सामान्य अस्पताल में इलाज जारी

जालना/कादरी हुसैन

शहर के भोकरदन नाका इलाके में कल रात हुई चौंकाने वाली घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मोटरसाइकिल की चार पहिया वाहन से हल्की टक्कर होने के मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक टोले ने दो युवकों पर बेरहमी से हमला कर दिया।

इस हमले में नवाज खान और मोहसिन खान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हमला करने वाले सभी लोग नशे की हालत में थे। मामूली टक्कर के विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और हमलावरों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। इस मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

शहर में बढ़ता अपराध चिंताजनक
भोकरदन नाका क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस इस मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर अपराधियों को सबक सिखाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button