Breaking NewsJalna
पालकमंत्री के हाथों मोतीबाग चौपाटी सुशोभीकरण कार्य का लोकार्पण

जालना/कादरी हुसैन
राज्य की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा पशुसंवर्धन मंत्री एवं जालना जिले की पालकमंत्री श्रीमती पंकजा प्रज्ञा गोपीनाथ मुंडे के हाथों जालना शहर की शोभा बढ़ाने वाली नई चौपाटी के सुशोभीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। यहां नागरिकों के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल्स तथा बैठने की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती वंदना मगरे, सांसद डॉ. कल्याण काळे, विधायक अर्जुन खोतकर, उपमहापौर राजेश राऊत, जिलाधिकारी आशिमा मित्तल, जिला पुलिस अधीक्षक अजयकुमार बंसल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्णकांत कंवरिया, मनपा आयुक्त अंजली शर्मा तथा अपर जिलाधिकारी रमेश मिसाळ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
