Breaking NewsJalnaSports–Education–Health

जालना के अब्दुल समी कादरी ने HSC में 84.83% अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

जालना/कादरी हुसैन

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा आज घोषित बारहवीं (HSC) परीक्षा परिणाम में जालना के होनहार छात्र अब्दुल समी कादरी ने 84.83% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और जिले में खुशी का माहौल है।

अब्दुल समी कादरी, श्री अब्दुल मुक़ीत कादरी के छोटे सुपुत्र हैं। उनकी माता फरहा दीबा कादरी जाफराबाद की जिला परिषद (Z.P.) स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की इस सफलता पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए इसे मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

समी कादरी, मोहम्मद अब्दुल बासित कादरी (जागीरदार)के पोते हैं, जिनके दुआएं,संस्कार और प्रेरणा से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

इस सफलता पर उनके दादा – दादी, चाचा राफे कादरी,चाची शाहिस्ता कादरी, बड़े भाई अरीब कादरी, बहन रमिषा , फातेमा कादरी,परिजनों, शिक्षकों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने समी कादरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button