पानीवेस से राजमहल टॉकीज क्षेत्र में 19 अतिक्रमण हटाए गए

जालना/कादरी हुसैन
जालना शहर महानगरपालिका की आयुक्त अंजली शर्मा के आदेशानुसार तथा सहायक आयुक्त श्री विजय फुलंब्रीकर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 26 मई 2026 को शहर में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पानीवेस से राजमहल टॉकीज क्षेत्र के मुख्य मार्ग एवं नालों पर किए गए कुल 19 अतिक्रमण हटाए गए।
कार्रवाई का विवरण :
• मुख्य सड़क किनारे एवं दुकानों के सामने बनाए गए अवैध ओटे, सीढ़ियां और शेड हटाए गए।
• नालों पर किए गए अतिक्रमण हटाकर नालों को पूरी तरह साफ और खुला किया गया।
• कार्रवाई को सुचारू एवं तेज गति से पूरा करने के लिए 1 जेसीबी (JCB), 1 टिप्पर तथा पुलिस दल की सहायता ली गई।
अभियान में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी : अतिक्रमण प्रमुख श्री बी. सी. राठोड के नेतृत्व में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कार्रवाई में भाग लिया श्री शामसन कसबे (सहायक),श्री अमजद खान (लिपिक तथा स्वच्छता निरीक्षक)
श्री अजय पेम्बर्ती (लिपिक),श्री शेख कादर (लिपिक),श्री आमेर खान (लिपिक)
स्वच्छता विभाग के 10 से 12 सफाई कर्मचारी
महानगरपालिका की अपील
वर्तमान में वर्षा ऋतु का वातावरण शुरू हो चुका है, इसलिए दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे नालों पर किए गए अतिक्रमण तुरंत हटा लें। इससे बारिश का पानी सड़कों पर जमा नहीं होगा तथा यातायात में भी बाधा उत्पन्न नहीं होगी, ऐसा सहायक आयुक्त श्री विजय फुलंब्रीकर ने कहा है।
