मोहम्मदिया उर्दू प्राथमिक विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रवेशोत्सव

कन्नड़ / अशरफ़ अली
नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर मोहम्मदिया उर्दू प्राथमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष सैयद अहमद अली मोहम्मद अली साहब ने की।
इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का फूल एवं मिठाई देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। साथ ही सभी विद्यार्थियों को शालेय पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया गया। विद्यालय के सभी वर्गशिक्षकों ने विद्यार्थियों का आत्मीयता एवं उत्साह के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित संस्थापक अध्यक्ष सैयद अहमद अली मोहम्मद अली साहब की उपस्थिति संस्था एवं विद्यार्थियों के प्रति उनके प्रेम, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाने वाली रही।
कार्यक्रम में अजितदादा हाईस्कूल एंड जूनियर कॉलेज की प्राचार्या खान जबीन मैडम की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा दोनों विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की मुख्याध्यापिका कादरी सबाहत जबीन मैडम ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम का समापन किया।
