महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार; 3.25 लाख रुपये का माल बरामद, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई

जालना | कादरी हुसैन
जालना शहर में एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर लूटने की वारदात का स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 लाख 25 हजार 500 रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है। मामले में एक विधि संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे शिक्षकर कॉलोनी, विठ्ठल मंदिर के पास, नवीन मोंढा रोड निवासी अनिता गोपाल अवधूत (60) मारवाड़ी गली से गुजर रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उनके गले से करीब 8 ग्राम वजन की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इस संबंध में सदर बाजार पुलिस थाने में गु.र.नं. 560/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जालना के पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू के निर्देश पर स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रोहन योगेश जाधव (20), निवासी साजापुर, एमआईडीसी वाळूज, छत्रपति संभाजीनगर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में उसने एक विधि संघर्षरत बालक के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
8 ग्राम वजन की सोने की चेन (कीमत लगभग 50,000 रुपये), यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल (कीमत 2,25,000 रुपये),
आईफोन-14 (नीले रंग का, कीमत 50,000 रुपये),
कुल बरामद माल की कीमत: 3,25,500 रुपये।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन खामगळ, पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ तथा पुलिस कर्मी गोपाल गोशिक, प्रभाकर वाघ, सागर बाविस्कर, दत्ता वाघुंडे, शिवप्रसाद एखंडे, रमेश काळे और अशोक जाधव ने संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक अंजाम दी।
