श्मशान भूमि में बंद हाईमास्ट लाइट हुई दुरुस्त, नया हाईमास्ट भी लगाया गया; अंत्येष्टि में आ रही परेशानी हुई दूर : दुर्गेश काठोटीवाले

जालना | कादरी हुसैन
जालना शहर के प्रभाग क्रमांक 8 स्थित फुलंब्रीकर नाट्यगृह के समीप वीरशैव लिंगायत गवळी समाज की श्मशान भूमि में पिछले कई दिनों से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कर उसे पुनः शुरू कर दिया गया। साथ ही परिसर में एक नया हाईमास्ट भी स्थापित किया गया, जिससे रात्रि के समय होने वाले अंत्येष्टि कार्यों में आने वाली परेशानियां दूर हो गई हैं।
इस अवसर पर वीरशैव लिंगायत समाज के सचिन अप्पा परळकर, योगेश अप्पा खताळे, अरुण अप्पा खाताडे, नरेंद्र भगत, अजय मिसाळ सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले ने बताया कि जैसे ही समाज के प्रतिनिधि सचिन अप्पा परळकर का फोन आया और उन्होंने श्मशान भूमि में हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण चारों ओर अंधेरा होने तथा अंतिम संस्कार में कठिनाइयों की जानकारी दी, वैसे ही उन्होंने तत्काल महानगरपालिका के विद्युत विभाग की अधिकारी कोमल मैडम गावंडे से संपर्क कर हाईमास्ट लाइट की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
नगरसेवक के अनुरोध पर विद्युत विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कर उसे चालू किया तथा नया हाईमास्ट भी स्थापित किया। इस कार्य में विभाग के कर्मचारी विश्वनाथ मोरे, तोहित खा पठाण, बाळू कांबळे, तोफिक पठाण एवं अन्य कर्मचारियों ने तत्परता से कार्य कर समस्या का समाधान किया।
इस त्वरित कार्रवाई के लिए नगरसेवक दुर्गेश काठोठीवाले तथा दिनेश भगत की ओर से महानगरपालिका के विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में विभाग द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता और तत्परता सराहनीय है तथा इससे समाज के लोगों को बड़ी राहत मिली है।
