कांग्रेस प्रदेश महासचिव शेख कैसर आज़ाद द्वारा नवनियुक्त एसडीपीओ विश्वजीत काईंगडे का स्वागत

सिल्लोड | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
मौलाना मोहम्मद अली जौहर एज्युकेशन सोसायटी, सिल्लोड के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शेख कैसर आज़ाद के नेतृत्व में सिल्लोड के नवनियुक्त उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विश्वजीत काईंगडे का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर शेख कैसर आज़ाद ने नवनियुक्त एसडीपीओ विश्वजीत काईंगडे का शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। साथ ही स्थानांतरित उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार कोल्हे, सिल्लोड शहर के पुलिस निरीक्षक शामसुंदर कौठाडे तथा प्रशिक्षणार्थी उपविभागीय पुलिस अधिकारी विनय सोनवणे का भी शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य नामदेव चापे, नगर परिषद के उपाध्यक्ष विठ्ठल सपकाळ, परवेज आज़ाद, गटनेता नंदू साहरे, शिवसेना के उपनेता सिधू अग्रवाल (काका), डॉ. फेरोज, शेख फहीम, मौलाना मोहम्मद अली कुरैशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।