Breaking NewsCrime NewsKannad

जनवरी 2026 से फरार दुष्कर्म मामले का आरोपी पिशोर पुलिस के हत्थे चढ़ा

कन्नड़ | अशरफ़ अली 

पिशोर: पिशोर पुलिस ने जनवरी 2026 से दर्ज दुष्कर्म प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सुभाष किसन आंग्रे (38 वर्ष, निवासी डोंगरगांव, तहसील कन्नड़) को गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था। उसकी तलाश लगातार जारी थी। इसी दौरान प्राप्त गोपनीय सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पिशोर पुलिस की टीम ने डोंगरगांव (ता. कन्नड़) में जाल बिछाकर आरोपी को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे संबंधित दुष्कर्म प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रकाश भा. जाधव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत स्वामी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक अपराजिता अग्निहोत्री (कन्नड़ उपविभाग) के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक कुणाल सूर्यवंशी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक विश्वजीत फरताडे, सफौ सय्यद, पोह दराडे, पोकॉ कव्वाल, पोकॉ म्हस्के, पोकॉ पवन खंबाट, पोकॉ घुनावत तथा मपोशी घुले ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button