AurangabadBreaking News

‘हर घर तिरंगा’ अभियान में नागरिक उत्साहपूर्वक भाग लें : जिलाधिकारी विनय गौड़ा

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले के नागरिकों से उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. ने की है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के नागरिक 9 से 17 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराएं। तिरंगे को गर्व के साथ फहराकर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन करें।

उन्होंने नागरिकों से यह भी अपील की कि harghartiranga.com वेबसाइट पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड कर इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।

जिलाधिकारी विनय गौड़ा जी.सी. ने नागरिकों से बड़ी संख्या में इस अभियान में शामिल होकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button