AurangabadBreaking NewsPolitics

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का औरंगाबाद आगमन, जालना के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के लिए हुए रवाना

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आज सुबह करीब 11 बजे औरंगाबाद विमानतल पर आगमन हुआ। उनके साथ जलसंसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील तथा पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, पशुसंवर्धन मंत्री पंकजा मुंडे का भी आगमन हुआ।

मुख्यमंत्री के आगमन पर राज्य के इमाव कल्याण मंत्री अतुल सावे, विधायक सुहास शिरसाट, विधायक अनुराधाताई चव्हाण, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत, जिलाधिकारी विनय गौडा जी.सी., मनपा आयुक्त अमोल येडगे, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिन्नू पी.एम., पुलिस आयुक्त प्रवीण पवार, पुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

औरंगाबाद विमानतल से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मोटर वाहन से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जालना रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button