Breaking NewsCrime NewsMumbai
शराब की लत और पैसों के लालच में 93 वर्षीय बीमार दादी की हत्या, ताड़देव में सनसनी

मुंबई | खासदार टाईम्स वृत्तसेवा
मुंबई के ताड़देव इलाके के आंबेडकर नगर स्थित एक सोसायटी में बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। पैसों के लालच और शराब की लत के चलते एक पोते द्वारा अपनी 93 वर्षीय बीमार दादी की कथित तौर पर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि शराब की लत और पैसों की जरूरत के चलते आरोपी पोते ने रिश्ते की मर्यादा को भी भुला दिया और अपनी बुजुर्ग दादी को निशाना बनाया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा घटना के पीछे के कारणों और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।