Breaking NewsBuldhana

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रक्तदान कर पैगंबर साहब को दी आदरांजलि

अल मदीना एज्युकेशन फाउंडेशन का सराहनीय सामाजिक उपक्रम

धाड/बुलढाणा | आबिद लाला 

ईद मिलादुन्नबी यानी पैगंबर मोहम्मद साहब की 1501वीं जयंती के अवसर पर रविवार, 23 अगस्त को इकबाल चौक स्थित जामा मस्जिद के पास अल मदीना एज्युकेशन फाउंडेशन की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 65 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पैगंबर मोहम्मद साहब को आदरांजलि अर्पित की।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अल मदीना एज्युकेशन फाउंडेशन की ओर से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पैगंबर साहब की 1501वीं जयंती होने के कारण ईद मिलादुन्नबी देश और दुनिया में उत्साह के साथ मनाई जा रही है।

1501वीं जयंती को यादगार बनाने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने के उद्देश्य से अल मदीना फाउंडेशन की ओर से विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी उपक्रम आयोजित किए गए हैं। रक्त संकलन के लिए जिला सामान्य अस्पताल, बुलढाणा की टीम ने सहयोग किया।

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और शासकीय क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने रक्तदान शिविर का दौरा कर आयोजकों और रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अल मदीना एज्युकेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष नदीम शेख, वसीम खान, रईस काजी, सलमान खान, इमाद काजी, फरदीन शेख लाला, जलाल शेख, सोहेल, सय्यद इस्माइल, अथर शेख, नाजिम खान, अजीम, नेहान खान, सय्यद अबरार, शेख फरहान आदि ने अथक परिश्रम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button