जालना: रेलवे स्टेशन व नूतन वसाहत क्षेत्र में खुले में चिकन-मटन बिक्री पर मनपा की कार्रवाई; चार दुकानें हटाईं, एक सील

जालना | कादरी हुसैन
जालना शहर में खुले में चिकन-मटन बिक्री करने वालों के खिलाफ महानगरपालिका प्रशासन ने सोमवार, 24 अगस्त को कार्रवाई की। रेलवे स्टेशन एवं नूतन वसाहत क्षेत्र में खुले में चिकन-मटन की बिक्री करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण कर संचालित की जा रही चार दुकानों को पूरी तरह हटाया गया, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले एक दुकान को सील कर दिया गया। महानगरपालिका की इस कार्रवाई से खुले में चिकन-मटन बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया।
यह कार्रवाई महानगरपालिका आयुक्त अंजली शर्मा के आदेशानुसार की गई। कार्रवाई में उपायुक्त कांबळे, सहायक आयुक्त विजय फुलंब्रीकर, स्वच्छता प्रमुख सुधीर दहाळे, चिकन-मटन प्रमुख मोहम्मद अमजद खान, सहायक मुकेश गायकवाड़, सहायक राजू डोंगरे, रामेश्वर जाधव, वाहन शाखा प्रमुख शुभम जाधव तथा अतिक्रमण प्रमुख शोएब नवाबखान शामिल रहे।
इसके अलावा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सरावन सराटे, अरुण वानखेड़े, फिरोज बेग, अशोक गायकवाड़, सतीश ढक्का, मंगेश साठे, रविंद्र कल्याणी, सचिन जाधव सहित महानगरपालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में खुले में तथा नियमों का उल्लंघन कर चिकन-मटन की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
