जालना: मानव स्वास्थ्य के लिए घातक गांजा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 3,08,750 रुपये का 6 किलो 285 ग्राम गांजा जब्त

जालना | कादरी हुसैन
जालना जिले में अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए माननीय पुलिस अधीक्षक श्री तेघबीर सिंह संधू साहब ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव को निर्देश दिए थे। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा, जालना के पुलिस निरीक्षक ने दल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवैध रूप से गांजा बेचने वाले व्यक्तियों की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया था।
दिनांक 25/08/2026 को अवैध रूप से गांजा बेचने वाले व्यक्तियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि सुरज सदाशिव हादगुले, उम्र 24 वर्ष, निवासी महेबुबनगर, अंबड, तहसील अंबड, जिला जालना, अवैध रूप से गांजा अपने पास रखे हुए है। इस जानकारी के आधार पर उसे नूरशाहवली दरगाह रोड, बस स्थानक परिसर, जालना से हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से नीचे दिए गए अनुसार मुद्देमाल जब्त किया गया।
आरोपी के खिलाफ सदर बाजार पुलिस थाना, जालना में धारा 8(क), 20(ब) ii (ब), स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र वाघ की सरकार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरज सदाशिव हादगुले, उम्र 24 वर्ष, निवासी महेबुबनगर, अंबड, तहसील अंबड, जिला जालना उसके पास से
3,08,750 रुपये कीमत का 06 किलो 285 ग्राम वजन वाला, खट्टा एवं तीव्र दुर्गंध वाला मादक पदार्थ गांजा,कुल मुद्देमाल : 3,08,750 रुपये जप्त।
उक्त कार्रवाई मा. पुलिस अधीक्षक श्री तेघबीर सिंह संधू साहब, मा.अपर पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम साळी साहब तथा मा.उपविभागीय पुलिस अधिकारी, जालना श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक श्री पंकज जाधव, सहायक पुलिस निरीक्षक श्री सचिन खामगळ, पुलिस उपनिरीक्षक श्री राजेंद्र वाघ तथा पुलिस कर्मचारी रमेश राठोड, प्रभाकर वाघ, सागर बाविस्कर, दत्ता वाघुंडे, विजय डिक्कर, फुलचंद गव्हाणे, इरशाद पटेल, सतीश श्रीवास, रमेश काळे, योगेश सहाने, प्रदीप करतारे, गणपत पवार, सुनील पवार, सभी स्थानीय अपराध शाखा, जालना द्वारा की गई है।