AurangabadBreaking NewsCrime News

औरंगाबाद शहर में एक ही दिन 3 युवतियां लापता; 16 वर्षीय नाबालिग भी शामिल

औरंगाबाद • खासदार टाईम्स वृत्तसेवा 

औरंगाबाद शहर में युवा लड़कियों और महिलाओं के अचानक लापता होने की घटनाओं को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। बेगमपुरा और जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्रों में अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कियों के लापता होने की शिकायत सामने आई है। इनमें एक 16 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। दोनों मामलों में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना बेगमपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के किलेअर्क, काला दरवाजा परिसर में सामने आई। सुमित्रा सकट की शिकायत के अनुसार, उनकी 18 वर्षीय बेटी निकिता सकट 16 सितंबर को सुबह करीब 8:30 बजे यह कहकर घर से निकली थी कि वह नर्सिंग कॉलेज जा रही है। उसके साथ उसकी परिचित 16 वर्षीय नाबालिग लड़की भी थी, जो पुणे की रहने वाली बताई गई है।

शाम तक दोनों लड़कियां घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी तलाश की तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर दोनों को ले जाने का संदेह जताते हुए बेगमपुरा पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस फौजदार वाडेकर कर रहे हैं।

दूसरी घटना जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र के विष्णुनगर इलाके की है। गजेंद्र वायकोस की शिकायत के अनुसार, उनकी 18 वर्षीय बेटी अमृता वायकोस 19 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे घर में किसी को कुछ बताए बिना अचानक चली गई। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अमृता को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जवाहरनगर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस हवलदार देगलुर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button