Breaking NewsJalna

नवनियुक्त पुलिस पाटिलों के प्रथम वर्षपूर्ति समारोह का आयोजन आज; जिलेभर के पुलिस पाटिल होंगे शामिल

अंबड़ रोड स्थित आनंद मंगल कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगा कार्यक्रम

जालना/कादरी हुसैन

जालना : नवनियुक्त पुलिस पाटिलों की नियुक्ति का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार, 5 नवंबर को प्रथम वर्षपूर्ति समारोह का आयोजन किया गया है। अंबड़ रोड स्थित आनंद मंगल कार्यालय में सुबह 10 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में जालना जिले के विभिन्न क्षेत्रों से नवनियुक्त पुलिस पाटिल बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्रों के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रहेगी।

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस प्रशासन और आम नागरिकों के बीच समन्वय स्थापित करने में पुलिस पाटिलों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। गांवों में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने, स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाने और पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की जिम्मेदारी भी वे प्रभावी ढंग से निभाते हैं।

इसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह को लेकर नवनियुक्त पुलिस पाटिलों में उत्साह है। समारोह के समन्वयक रामचंद्र वाघमारे ने जालना जिले के सभी नवनियुक्त पुलिस पाटिलों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button