Breaking NewsCrime NewsPune

पुणे में दिल दहला देने वाली वारदात: 6 साल के मासूम की मां ने ही की हत्या, प्रेम संबंध बना वजह

पुणे/प्रतिनिधि

पुणे शहर से एक बेहद चौंकाने वाला और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। कुरुली इलाके में एक 6 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या के मामले में उसकी ही मां पर हत्या का आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला बसरीन मेहबूब शेख ने अपने प्रेम संबंधों में बाधा बनने के कारण अपने ही बेटे की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला ने यह खौफनाक कदम अपने प्रेमी की मदद से उठाया।

घटना के बाद मामले को छिपाने की कोशिश भी की गई। प्रारंभिक तौर पर बच्चे की मौत को प्राकृतिक मृत्यु बताने का प्रयास किया गया, लेकिन पोस्टमार्टम (शवविच्छेदन) रिपोर्ट में सच्चाई सामने आ गई और हत्या का खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। एक मां द्वारा अपने ही बच्चे की हत्या जैसी घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button