BJP महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो भेजने वाला BJP नेता आनंद शर्मा पिटा, महिला मोर्चा ने सिखाया सबक
क्या यही है संस्कारी पार्टी भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पुरुष कार्यकर्ता आनंद शर्मा पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो भेजने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी खंदौली क्षेत्र का रहने वाला है और लंबे समय से महिला पदाधिकारियों को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज रहा था।
महिलाओं की चेतावनियों के बाद भी नहीं रुका
महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आनंद शर्मा बार-बार चेहरा ढककर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें भेजता था, जिससे मानसिक उत्पीड़न हो रहा था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद उसकी हरकतें बंद नहीं हुईं।
घर में घुसकर जमकर की पिटाई
घटना उस वक्त तूल पकड़ गई जब BJP महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता आनंद शर्मा के घर पहुंचीं। उन्होंने पहले आरोपी की पहचान की और फिर चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसे मारते हुए करीब दो मिनट तक उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि उसे 22 से ज्यादा चप्पलें और तमाचे मारे गए। इसके बाद उसे घर से बाहर खींचकर सार्वजनिक रूप से भी पीटा गया।
वीडियो वायरल, मामला थाने तक नहीं पहुंचा
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। आरोपी आनंद शर्मा एक मैरिज होम संचालित करता है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिजनों ने महिला कार्यकर्ताओं से माफी मांग ली, जिसके बाद मामला आपसी समझौते में निपटा दिया गया।
BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष का सख्त संदेश
घटना को लेकर BJP महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने फेसबुक पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा—”अश्लील वीडियो भेजने वाले आनंद शर्मा को महिला मोर्चा ने सबक सिखा दिया है। अब कोई मनचला ना सोचे कि उसे चेतावनी या माफी मिलेगी। औरतें सिर्फ चूड़ियां नहीं पहनतीं, तलवारें भी उठाना जानती हैं।”
इस घटना ने पार्टी के अंदर अनुशासन और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर जोरदार बहस जारी है।
