फरहत देशमुख की पहल को मिला खान एजाज़ अहमद का समर्थन – ग़रीबों के लिए मुफ़्त राशन कार्ड शिविर

मुंबई/औरंगाबाद: देशभर में ग़रीब और मज़लूम तबके तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना आज सबसे अहम काम है। इसी सोच को मज़बूत करते हुए फरहत देशमुख ने मुंबई में मुफ़्त नया राशन कार्ड शिविर का आयोजन कर एक अनोखी मिसाल क़ायम की है। इस शिविर में नया राशन कार्ड बनवाने, परिवार में नया नाम जोड़ने, पुराने या ग़लत नाम हटाने, टूटे-फूटे कार्ड बदलवाने और केवाईसी अद्यतन जैसी सारी सुविधाएँ बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस पहल से प्रभावित होकर खान एजाज़ अहमद ने देश के सभी समाजसेवकों और समाजसेवियों से गुज़ारिश की है कि –
👉 “अपने-अपने क्षेत्रों में भी फरहत देशमुख जैसी राशन कार्ड मुहिम शुरू करें।
आज समाज को ऐसे नेक कामों की सख़्त ज़रूरत है। ग़रीबों और हक़दारों तक हक़ पहुँचाना ही असली समाजसेवा है।”
उन्होंने कहा कि आज का दौर केवल नारों और भाषणों का नहीं बल्कि ज़मीनी स्तर पर लोगों की असल ज़रूरतें पूरी करने का है। राशन कार्ड जैसी छोटी लेकिन अहम सुविधा लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है।
ख़ासदार टाइम्स की अपील :
हर समाजसेवी और संगठन इस तरह के मुफ़्त राशन कार्ड शिविरों की मुहिम अपनाएँ ताकि कोई भी परिवार अपने हक़ से महरूम न रह जाएं।
