Breaking NewsBuldhana

होटल तुळजाई कृषि पर्यटन केंद्र को पर्यटन संचालनालय की मान्यता – भारत रामराव राठौड़ का सम्मान

प्रतिनिधि : फिरदोस खान पठान

लोणार क्षेत्र में ग्रामीण विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। माननीय भारत भाऊ राठौड़ को महाराष्ट्र राज्य पर्यटन संचालनालय की ओर से “कृषि पर्यटन केंद्र पंजीकरण प्रमाणपत्र” प्रदान किया गया है। उनके ही नेतृत्व और प्रयास से स्थापित होटल तुळजाई को अब आधिकारिक रूप से “होटल तुळजाई कृषि पर्यटन केंद्र” के नाम से मान्यता मिली है।

यह केंद्र न केवल पारंपरिक और स्वादिष्ट भोजन का अनुभव कराता है, बल्कि ग्रामीण जीवनशैली, खेती की वास्तविक जानकारी, प्रकृति से जुड़ाव और गांव की संस्कृति का सजीव अनुभव भी कराता है।

भारत भाऊ राठौड़ की मेहमाननवाज़ी, दूरदर्शिता और सेवा भाव ने इस केंद्र को पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया है। यहाँ आने वाले पर्यटकों को खेती, संस्कृति और शांति का त्रिवेणी संगम देखने को मिलता है, जो इसे एक अनूठा और प्रेरणादायी पर्यटन स्थल बनाता है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत रामराव राठौड़ को हर ओर से बधाइयाँ मिल रही हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button